अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ किया गया बेविनार आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल (nainilive.com ) – अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया गया। बेविनार में सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान ने लोकतंत्र, कानून का शासन व संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। सिविल जज ने वर्तमान समय में फेक न्यूज, बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकतंत्र की मुख्य चुनौतिया बताया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के माध्यम से ही लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में सरकार का चुना होने के कारण मतदान का विशेष महत्व है, सभी व्यक्तियों को अपने मत का अवश्य उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 73 व 74 वॉ संशोधन संविधान में किया गया जिसके द्वारा पंचायत राज व्यवस्था की शुरूआत हुई। सिविल जज द्वारा छात्रांे को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Loksabha Election 2024 : मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी से अनुमति/प्रमाणन करना होगा अनिवार्य

वेबिनार में दो तरफा संवाद करते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिये गये। वेबिनार का संचालन कर रहें संदीप यादव द्वारा लोकतंत्र के महत्व व उसके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला गया। वेबिनार में अभिमन्यु गॉधी, प्रियंका व जनार्दन सहित अन्य छात्र शामिल हुए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page