भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन एवं मिष्ठान वितरित कर मनाया युवा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मोत्सव आज नैनीताल नगर में बड़े धूमधाम के साथ भाजपा मंडल नैनीताल के पदाधिकारियों ने आयोजित किया। युवा मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल में गरीब बच्चों, रिक्शा चालक, नाव चालक गरीब व्यक्तियो,को केक, मिष्ठान एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गयी एवं मल्लीताल नयना देवी मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन कर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की गयी ।

आज के इस कार्यक्रम में सभासद नगर पालिका एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ,मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद सिंह बिष्ट , विकास जोशी, अतुल पाल जिला मीडिया प्रभारी. मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय, आयुष भंडारी , और समस्त भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने किया रामपुर बार्डर व बरेली बार्डर का स्थलीय निरीक्षण
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page