भाजपा मंडल नैनीताल ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण

भाजपा मंडल नैनीताल ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण

भाजपा मंडल नैनीताल ने किया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भाजपा मंडल नैनीताल द्वारा, नगर के समीपस्थ विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सौजन्य से वृक्षों की पौध प्राप्त कर चीना बाबा क्षेत्र, शेरवानी से ऊपर, की ओर नैना पीक की तलहटी आदि क्षेत्रों मैं विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जागरूक व सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह बिष्ट कहते हैं कि प्रकृति के बीच मानव क्रियाकलापों गतिविधियों तथा निर्माण पर अंकुश लगना चाहिए तभी वन क्षेत्र सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट, उमेश बिष्ट, प्रियांशु बिष्ट , विनोद भाकुनी विकी राठौर , आशु भाई तथा अन्य पर्यावरण प्रेमी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता शपथ अभियान में शिक्षको विद्यार्थी ने ली मतदान करने की शपथ
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page