नैनी महिला व बाल विकास समिति के द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मुहिम

नैनी महिला व बाल विकास समिति के द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मुहिम

नैनी महिला व बाल विकास समिति के द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मुहिम

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शनिवार को नैनी महिला व बाल विकास समिति के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु भारतीय शहीद सैनिक स्कूल प्रांगण में पारंपरिक लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बिशन मेहता ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

संस्था के अध्यक्ष विजयलक्ष्मी थापा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की चर्चा की गई तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : गैस व पेट्रोलियम पदार्थो के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ Congress ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन

दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुमाऊँ की पारंपरिक व लोक कला के संरक्षण के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी विनोद कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान भूपेंद्र बिष्ट,भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार, सरोज हर्ष आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page