हल्द्वानी: कांग्रेस ने उठाई उपनल कर्मचारियों की वेतन की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- उपनल कर्मचारियों को कांग्रेस का साथ मिल गया है। राज्य सरकार के खिलाफ आज उपनल कर्मचारियों के साथ कांग्रेस ने मिलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उपनल कर्मचारियों के खिलाफ लगाई गई एसएलपी को वापस लिया जाये। यही नही राज्य सरकार हाइकोर्ट के आदेशों का पालन करे औऱ उपनकल कर्मचारियों को समान वेतन और स्थाई नियुक्ति भी दे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है वह ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में उपनल कर्मचारी के खिलाफ लगाई गई। एलएसपी को जल्द वापस नहीं लेती है तो उपनल कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। उधर उपनल कर्मचारियों ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो वह सड़क से सदन तक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कम्युनिकेशन एक कला है जिसे हर व्यक्ति को आना चाहिए- प्रो रूप लाल
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page