नैनीताल जिले में एकमात्र हल्द्वानी सीट ही आयी कांग्रेस के खाते में , जाने क्या रहा पूरा हाल नैनीताल जिले का

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल जिले के विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम घोषित हो गया है। नैनीताल जिले में एकमात्र हल्द्वानी सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। नैनीताल विधानसभा सीट पर भाजपा की सरिता आर्या ने कांग्रेस के संजीव आर्या को 7918 वोट से तगड़ी पटखनी दी है। सरिता आर्या को 31443 एवं संजीव आर्य को 23525 मत मिले। आम आदमी पार्टी के हेम आर्या तीसरे स्थान पर रहते हुए 2758 मत प्राप्त हुए।

हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुमित हृदयेश को 49727 मत प्राप्त करते हुए जीत हासिल की। भाजपा के डॉ जोगिन्दर रौतेला को 41909 मत प्राप्त हुए। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की एकमात्र जीत ने नैनीताल जिले में कांग्रेस का खाता खोल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के लिए काम कर सकता है प्लास्टिक- प्रोफेसर कैनेको

रामनगर से भारतीय जनता पार्टी के दीवान सिंह बिष्ट ने 30860 वोटों को हासिल कर जीत हासिल की। कांग्रेस के डॉ महेंद्र सिंह पाल को 26171 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के इतिहास विभाग "इतिहास, सिनेमा और साहित्य: एक रचनात्मक संवाद" पर अतिथि व्याख्यान का व्याख्यान

लालकुआ सीट से भाजपा के डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए कांग्रेस के दिग्गज एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को तगड़ी पटखनी दी है। डॉ मोहन सिंह बिष्ट को

यह भी पढ़ें 👉  प्रेक्षक गगनदीप बरार ने निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

भीमताल सीट से भाजपा के राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस के दान सिंह भंडारी को पठखनी देते हुए जीत हासिल की।

सबसे सर्वाधिक मतों से कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने 67036 मत प्राप्त करते हुए जीत हासिल की। वहीँ कांग्रेस के महेश शर्मा को 42979 मत प्राप्त हुए।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page