मासिक वेतन होना चाहिए 18 हजार, भोजन माताओं ने एसडीएम के माध्यम से श्रम सचिव को भेजा ज्ञापन

मासिक वेतन होना चाहिए 18 हजार, भोजन माताओं ने एसडीएम के माध्यम से श्रम सचिव को भेजा ज्ञापन

मासिक वेतन होना चाहिए 18 हजार, भोजन माताओं ने एसडीएम के माध्यम से श्रम सचिव को भेजा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- अपनी सात मांगों को लेकर भोजन माताओं ने बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार के माध्यम से श्रम सचिव को ज्ञापन भेजते हुए कहा है कि भोजन माताओं का न्यूनतम वेतन 18000 होना चाहिए वही क्वारंटाइन सेंटरों में कार्यरत भोजन माताओं का जीवन बीमा किया जाना चाहिए, जिससे कि किसी भी अनहोनी होने पर उनके परिजनों को इसका लाभ मिल सके, किसी भी स्थिति में भोजन माताओं को विद्यालय से नो निकाला जाए जबकि अक्सर भोजन माताओं को विद्यालय से निकाल दिया जाता है। सभी स्कूलों में गैस की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बनाए खाने पर रोक लगाई जाए ईएसआई पीएफ पेंशन वेतन बोनस प्रसूति अवकाश जैसी सुविधाएं दी जाए।

अध्यक्ष तुलसी आर्य ने कहा कि वे लोग स्कूलों में भोजन बनाने के अलावा स्कूलों के अन्य कार्य भी करते हैं उसके बावजूद इनको मात्र 2000 रुपए मासिक वेतन दिया जाता है। जिसमें की उनको अपना घर खर्च बच्चों की पढ़ाई आदि अन्य खर्च वहन करने होते हैं। जोकि मात्र ₹2000 में असंभव है इसलिए उनके कार्य को देखते हुए उनका मासिक वेतन कम से कम18000 होना चाहिए जिससे कि वे लोग अपनी आजीविका चला सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

ज्ञापन देने के दौरान लीला जोशी, पुष्पा जलाल, हेमा देवी, पूजा देवी, चंपा देवी, भगवती देवी, पुष्पा, नंदी देवी,दीपा, हंसी आदि भोजन माता मौजूद रही.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page