नैनीताल बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने दो नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण किया निष्काषित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( Nainilive.com )- भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल नगर मंडल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने के चलते पूर्व मंडल महामंत्री एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व निदेशक रहे कुंदन बिष्ट एवं पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास जोशी को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की सहमति से मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने दोनों के निष्काशन के सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिए हैं। अभी हाल ही में कुंदन बिष्ट की पत्नी सभासद सपना बिष्ट ने कांग्रेस की सदस्य्ता ली थी। वहीँ सूत्रों के हवाले से खबर है की दोनों नेता अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एल.बी.ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page