प्रियंका गांधी पर लगा शांति भंग और धारा-144 के उल्लंघन का आरोप, गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

UP न्यूज डेस्क (nainilive.com)- प्रियंका गांधी को धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग करने के चलते पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है। दरअसल गिरफ्तार होने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे. प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहते तो पुलिस गिरफ्तार का सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी.

आपको बता दे कि इस दौरान हरगांव पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ ही सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला केस दर्ज किया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page