हल्द्वानी की रिनिषा लोहनी ने जीता रजत पदक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में हुए सिकाई इंटरस्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2021 में हल्द्वानी कुसुमखेड़ा निवासी रिनिषा लोहनी ने रजत पदक प्राप्त किया है,कराटे इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन के अधीन संस्था ने यह प्रतियोगिता कराई। रिनिषा लोहनी ने सब जूनियर वर्ग में कोच श्री विनोद लखेड़ा के मार्गदर्शन से रजत पदक प्राप्त किया। रिनिषा के पिता नवीन लोहनी उत्तराखंड परिवहन निगम के मंडलीय कार्यालय में कार्यालय सहायक द्वितीय के पद में कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर कर्मचारी संगठनों के साथ समाज सेवी संगठन , खिलाड़ियों ने उसे बधाई प्रेषित कर रिनिषा को उसके प्रदर्शन के लिये बधाई दी और आशा व्यक्त की वह आगे भी प्रदर्शन कर देश व राज्य का नाम रोशन करेगी।


ज्ञात रहे रिनिषा लोहनी आर्यमन बिरला स्कूल हल्द्वानी में 5 वी क्लास की विद्यार्थी है। उनके प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ,कांग्रेस नेता सुमित ह्रदेयश,उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै महामंत्री अशोक चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी,ललित प्रसाद,सुनील बिष्ट, सुरेश चंद,दयाल जोशी,एल डी पालीवाल,डी एल साह ने बधाई प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कमरे से चोरी मामले में मल्लीताल पुलिस ने 03 घंटे में किया खुलासा, चोरी किये स्ट्रीट लाईटों के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page