वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मंगलेश डबराल का निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं मूर्धन्य लेखक एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, मंगलेश डबराल का बुधवार को निधन हो गया है। आज गाजियाबाद में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. वह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका इलाज चल रहा था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी भाषा के प्रख्यात लेखक, कवि और पत्रकार  मंगलेश डबराल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री मंगलेश डबराल के निधन को हिन्दी साहित्य को एक बङी क्षति बताते हुये  दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी होटल, मॉल, लॉज, होमस्टे का होगा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट

वहीँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मूर्धन्य साहित्यकार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, कवि और पत्रकार #मंगलेश_डबराल जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उनके जाने से न सिर्फ साहित्य जगत को बल्कि पत्रकारिता को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page