विजय ज्योति मशाल पहुँची हल्द्वानी, वीर शहीदों को किया गया नमन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, हल्द्वानी/नैनीताल ( nainilive.com )- 1971 भारत-पाक युद्ध विजय की 50वी वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक लाई गई। जहां पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये।

मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह हयांकी ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी साथ ही अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी उपजिलाधिकारी विवेक राय, आर्मी आफिसर ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी गई। जय हिन्द के नारे व देशभक्ति गीतों से शहीद स्मारक गूज उठा। भारत-पाक की विजय की 50वी वर्षगाठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल जलूस काठगोदाम तक निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों पर कार्यशाला का आयोजन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि स्वर्णिम विजय मशाल 31 दिसम्बर को रामनगर व कालाढुगी क्षेत्रों में जायेगी तथा 01जनवरी को लालकुआॅ व हल्द्वानी में जायेगी व 02, व 03 जनवरी को आर्मी कैन्ट में वाॅर सेमिनार होगा तथा 04 जनवरी को स्वर्णिम मशाल हल्द्वानी से पिथौरागढ के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी व जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page