फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया की भतीजी से ट्रेन में हुई छेड़छाड़, हेल्पलाइन नंबर को बताया बेकार
नई दिल्ली ( nainilive.com )- फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. उनकी भतीजी के साथ बेंगलुरु की ट्रेन में नशे में धुत चार लड़कों ने छेड़छाड़ की. तिग्मांशु ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने ट्विटर के सहारे ही पुलिस वालों से मदद की गुहार भी लगाई. उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे की हेल्पलाइन नंबर जवाब नहीं दे रहा है.
गणतंत्र दिवस के दिन तिग्मांशु ने एक के बाद एक कुल तीन ट्वीट किए. उन्होंने ट्विटर के ज़रिए गुहार लगाते हुए लिखा, मेरी भतीजी उद्यान एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए सफर कर रही है. उसकी सीट का नंबर बी-3 है. उसे नशे में घुत चार लड़के परेशान कर रहे हैं. रेलवे की कोई भी हेल्पलाइन नंबर्स रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है. वह डरी हुई है. कोई मदद कर सकता है. तिग्मांशु के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सक्रिय हो गए. कुछ ने इंडियन रेलवे को टैग किया.
वहीं, एक यूजर ने मंत्री पीयूष गोयल और मंत्रालय को टैग करके मदद की गुहार लगाई. कुछ ऐसे यूजर्स ने भी रिस्पॉन्ड किया, जो उस वक्त ट्रेन में मौजूद होने का दावा कर रहे थे. इसके बाद तिग्मांशु ने दूसरा ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, इस तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं आभारी हूं. कोई भी हेल्पलाइन नंबर काम नहीं आया, लेकिन इसके बाद जैसा कि भारत में होता है, मैंने जुगाड़ किया. पुलिसवाले आ गए हैं और वह अब सुरक्षित है. इस ट्वीट पर रेलवे ने जवाब देते हुए खेद प्रकट किया.
तिग्मांशु धूलिया ने एक और ट्वीट करते हुए पुलिस वालों को थैक्यू बोला. उन्होंने कहा, मैं पुलिस और संबंधित विभाग को तुंरत कार्रवाई करने के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा. लेकिन अब भी मैं कहूंगा कि हेल्पलाइन नंबर्स किसी काम के नहीं हैं. मैं सभी लोगों को तहे दिल शुक्रिया कहूंगा.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई