लोकसभा में TMC सांसद ने उठाया सवाल, बोलीं-स्वच्छ भारत मिशन है तो साफ हवा क्यों नहीं?

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com)- वायु प्रदूषण से देश के कई हिस्से प्रभावित हैं. लोगों की सेहत पर प्रदूषित हवा लेने से बुरा असर पड़ रहा है. वायु प्रदूषण पर सियासी घमासान भी जारी है. मंगलवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया. टीएमसी सांसद ने कहा,दुनिया में 10 प्रदूषित शहरों में 9 भारत में हैं. एक देश के लिए यह काफी अनावश्यक है कि एक विदेशी प्रधानमंत्री जो भारत की यात्रा पर थे उन्होंने प्रतिकूल टिप्पणी की. मैं सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहूंगी.

मास्क लगाकर संसद पहुंचीं टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा,जब हमारे पासस्वच्छ भारत मिशन है, तो क्या हमारे पासस्वच्छ हवा मिशन नहीं हो सकता है? क्या हमें स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार सुनिश्चित नहीं किया जाना चाहिए?

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग मास्क लगाए घूम रहे हैं. दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 9 भारत में हैं. यह बेहद चिंता का विषय है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page