अब घंटो का सफर तय होगा मिनटों में, उङे देश का आम नागरिक ।

Share this! (ख़बर साझा करें)
https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR/videos/477398342942673/

देहरादून ( nainilive.com )- आज “उड़ान योजना” के तहत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून से चिन्यालीसौड़ एवं गोचर के बीच हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सहस्त्रधारा हेलीपेड से दोनों स्थानों के लिए हर दिन उड़ाने संचालित होंगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड से हैरिटेज एविएशन कंपनी के माध्यम से संचालित हेली सेवा को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ कर दिया है। सहस्त्रधारा से गौचर सुबह 9 बजे, गौचर से सहस्त्रधारा सुबह 10 बजे, सहस्त्रधारा से गौचर सुबह 11 बजे, गौचर से सहस्त्रधारा दोपहर 12 बजे व सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ 1 बजे, चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा 1.45 बजे, सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ 2.30 बजे, चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा 3.1 बजे अपने गंतब्य तक जल्द पहुंचेंगे।

देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी प्रदेश में सामान्य स्थिति में नियमित हेली सेवा से जोड़कर सेवा शुरू हुई है। अभी तक चारधाम यात्रा के दौरान ही हेली सेवा चलती थी। अब गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए सप्ताह में सभी दिन हेली सेवा उपलब्ध होगी। दोनों स्थानों के लिए हेलीकॉप्टर के दो ट्रिप होंगे। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

हेली सेवा के शुभारंभ के बाद सीएम ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जनपदों को भी हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है, इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सस्ती दरों पर हेली सेवा उपलब्ध होगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page