आप पार्षद ताहिर की फैक्‍ट्री सील, IB कर्मचारी की हत्या का आरोप

Share this! (ख़बर साझा करें)

नयी दिल्‍ली ( nainilive.com)- उत्तर पूर्वी दिल्‍ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा और आईबी कर्मचारी की हत्‍या के पीछे आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है. इधर दिल्‍ली पुलिस ने ताहिर पर कार्रवाई करते हुए उसके खजुरी खास स्थित फैक्‍ट्री को सील कर दिया.

गौरतलब ह्रै कि मृत आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिवार वालों ने ताहिर हुसैन पर हत्‍या के पीछे हाथ होने का आरोप लगाया है. अंकित शर्मा मंगलवार को लापता हो गए थे. बुधवार को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से मिला था.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

शर्मा के परिजनों ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद और उसके साथियों का हाथ है. हुसैन ने आरोपों से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

उन्होंने कहा, मुझे खबरों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या का इल्जाम मुझ पर लगाया जा रहा है. ये झूठे और निराधार आरोप हैं. सुरक्षा की दृष्टि से मेरा परिवार और मैं पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को ही अपने घर से चले गए थे. हुसैन ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, मुझे निशाना बनाना गलत है। इससे मेरा और मेरे परिवार का कुछ लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह और गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिंसा पर पार्टी का रुख स्पष्ट है कि इसे फैलाने से जुड़े किसी भी व्यक्ति को सख्त सजा दी जानी चाहिए.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page