कोरोना की वजह से दुनियाभर में खाद्य तेल की कीमतों में होगी गिरावट

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com )- चीन के बाद अब कोरोना वायरस ने दूसरे देश को भी जकड़ लिया है. कोरोना की वजह से दुनियाभर में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आने वाली है. खाने के तेल के दाम अगले हफ्ते से 10 पर्सेंट तक घट सकते हैं.

ऐसा मानना इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का है. वैश्विक कीमतों का भारतीय बाजार पर बड़ा असर पड़ता है क्योंकि देश में सालाना इस्तेमाल किए जाने वाले 235 लाख टन खाद्य तेल के लगभग 70 पर्सेंट हिस्से का आयात होता है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

अडानी विल्मर के डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव ने कहा अग्रेज़ी साईट ET को बताया कि चीन खाद्य तेल के बड़े कन्ज्यूमर्स में से एक है. वहां मांग घटने के कारण वैश्विक बाजारों के साथ ही घरेलू बाजार में भी दाम में कमी आ रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

इस गिरावट का फायदा कंपनी कन्ज्यूमर्स को भी देना चाहती है. आगामी हफ्ते ब्रांडेड कुकिंग ऑइल के पैकेट पर छपी कीमतों में यह दिख जाएगा.

एक्सपर्ट्स की माने तो कन्ज्यूमर को पाम ऑइल और सोयाबीन तेल के लिए 10 पर्सेंट यानी 8 रुपये प्रति लीटर कम कीमत देनी होगी. वहीं, सूरजमुखी के तेल के लिए 7 पर्सेंट यानी 5 रुपये प्रति लीटर कम दाम देना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

ब्रैंडेड सोयाबीन और पाम ऑइल के मौजूदा थोक दाम 78 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि सूरजमुखी की कीमत 82 रुपये प्रति लीटर है. इसके साथ ही दुनिया के अन्य हिस्सों में भी कोरोना वायरस के फैलने से हमें कीमतों में आगे 3 रुपये प्रति लीटर की और गिरावट होने की उम्मीद है.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page