कोरोना वायरस को लेकर अपवाह फैलाने पर देहरादून में युवक गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com)- एक ओर जहाँ शासन -प्रशासन कोरोना वायरस से लड़ने और इस बारे में भ्रामक ख़बरों को फैलने से रोकने को लेकर ज़ी -जान से जुटा हुआ है , वहीँ कुछ लोग इसका मखौल भी उड़ाने में लगे हुए हैं. ऐसा मामला देहरादून का सामने आया है. नोवल कोरोना वायरस’ के संबंध में झूठी अपवाह फैलाने पर पटेलनगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा 31 मार्च तक उत्तराखंड लाॅकडाउन के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नोबल कोरोना वायरस के संबंध में झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आदेशों के कड़ाई से पालन करने के संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा झूठी अपवाह फैलाने पर अभियुक्त मनीष जौली पुत्र हरविंदर सिंह जॉली निवासी 96 पटेलनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने कमल ज्वेलर्स के परिवार व शिवा मेडिकल स्टोर की लड़की को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की झूठी अफवाह फैलाई,  इस पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।’ 

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page