कोरोना से निजामुद्दीन में धार्मिक सभा में शामिल होने वाले 6 लोगों की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

हैदराबाद ( nainilive.com)- तेलंगाना में उन छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 मार्च से 15 मार्च के बीच धार्मिक सभा में भाग लिया था. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके के मरकज़ में 13 मार्च से 15 मार्च तक एक धार्मिक सभा में भाग लेने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल गया है.

इसमें कहा गया है, ‘‘इस सभा में भाग लेने वालों में तेलंगाना के कुछ लोग भी शामिल थे.’’ बयान में बताया गया है कि जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो की मौत गांधी अस्पताल में हुई, एक-एक व्यक्ति की मौत दो निजी अस्पतालों में और एक व्यक्ति की मौत निजामाबाद और एक व्यक्ति की मौत गडवाल शहर में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

केजरीवाल का मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने के लिए एक मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया. इसमें शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं. यह जानकारी सूत्रों ने दी. सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए मंगलवार को पास की कॉलोनियों में घर-घर एक अभियान शुरू करेगी.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को निजामुद्दीन पश्चिम के एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी. यहां पिछले महीने आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं. अधिकारियों ने कहा कि 2,000 से अधिक प्रतिनिधि एक से 15 मार्च तक निजामुद्दीन पश्चिम में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

इनमें इंडोनेशिया और मलेशिया से आये प्रतिनिधि भी शामिल थे. इस आशंका के बाद दक्षिण दिल्ली के इलाके को वस्तुत: सील कर दिया गया कि हो सकता है कि कुछ लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए हों.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page