निर्भया की मां बोलीं- मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा, 1 फरवरी को ही होगी फांसी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) – निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि सभी दोषियों को 1 फरवरी को फांसी होगी. बता दें, दोषी अक्षय ने क्‍यूरेटिव पीटिशन दायर की है. वहीं मुकेश ने राष्ट्रपति द्वारा मर्सी पीटिशन को रिजेक्ट करने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उस पर बुधवार को फैसला आ गया है.

मुकेश की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आशा देवी ने कहा कि अन्य दोषियों की याचिका खारिज होने का उन्हें भरोसा है. उन्होंने न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई है. उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून ने अधिकार दे रखा है, इसका गलत उपयोग हो रहा है, कोर्ट को इसपर बैन लगाना चाहिये.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

निर्भया गैंगरेप केस के दोषी फांसी से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. मुकेश के तिहाड़ जेल में यौन शोषण का आरोप लगाया गया था. जानकारी मिली थी की अक्षय के बाद विनय भी राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली में साल 2012 में निर्भया गैंगरेप कांड हुआ था. इस मामले में 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page