निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया 13वां ओलिंपिक कोटा

Share this! (ख़बर साझा करें)

दोहा (nainilive.com)- युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है. टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत का यह 13वां कोटा है. रियो में भारत के 12 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था. इस लिहाज से भारत उस संख्या को पार कर चुका है. रियो में हालांकि भारत को एक भी पदक नहीं मिला था.

18 वर्षीय ऐश्वर्य ने रविवार को यहां 14वें एशियाई चैंपियनशिप में पुरुष की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक-2020 का कोटा हासिल किया. उन्होंने आठ पुरुषों के फाइनल में 449.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता और टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

ऐश्वर्य से पहले पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने शनिवार को 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए भारत को 12वां कोटा दिलाया था. ऐश्वर्य ने क्वालीफिकेशन में 1168 का स्कोर किया जबकि अन्य भारतीयों में चैन सिंह 17वें और पारुल कुमार 20वें नंबर पर रहे. कोरिया के किम जोंघयून ने 459.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण और चीन के झोंगघाओ झाओ ने 459.1 स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page