भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भाजपा परिवार द्वारा शैले हॉल पर मालाओं व पुष्प गुच्छ द्वारा भव्य स्वागत किया गया. नैनीताल आगमन पर बाइक रैली एवं ढोल नगाड़ों के साथ नैनीताल क्लब के शैले हॉल पहुंचे ,जहां नगर मंडल नैनीताल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. इससे पूर्व तल्लीताल बस स्टेशन पर महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा तिलक लगाकर बंशीधर भगत का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मान मिलेगा। कोई भी कार्यकर्ता अपने को प्रदेश अध्यक्ष से कम ना समझें। हम 2022 के चुनाव में प्रदेश में 60 सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे और इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर डीएम वंदना सिंह ने की स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मेरे द्वारा हमारी विधानसभा में विकास संबंधी जो भी कार्य हुए हैं उन्हें मैं निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहूंगा और जनता की किसी भी समस्या के लिए जनता के साथ खड़ा रहूंगा। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने श्री भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें प्रत्येक कार्यकर्ता जानता है और भगत भी प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, ऐसे प्रदेश अध्यक्ष पर हमें गर्व है. नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को आश्वस्त किया कि नगर मंडल उनके दिशा निर्देशों का पालन करेगा तथा पार्टी हित में निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा मंडल द्वारा आगामी किसी भी चुनाव मैं पिछले चुनावों से ज्यादा मत हासिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब मतगणना की तैयारियां हुई शुरू , डीएम वंदना और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा


कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों को फूल मालाएं एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया गया. इसके पश्चात नैनीताल की जनता तथा विभिन्न संगठनों व उनके पदाधिकारियों आदि द्वारा श्री भगत सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ आदि से स्वागत किया गया तथा ज्ञापन भी सौंपा गया.

यह भी पढ़ें 👉  खुले में कूड़ा जलाया तो होगा भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज -डीएम वंदना सिंह

कार्यक्रम में विधायक नैनीताल संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला टोलिया, भाजपा नेता प्रमोद टोलिया, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, जिलाउपाध्यक्ष विवेक साह,जिला मंत्री हरीश भट्ट , शांति मेहरा,रोहित भाटिया ,अतुल पाल,भानु पंत ,दया किशन पोखरिया, पिंकी मुंडे,संगीता पंत, आशा आर्य, नीतू जोशी,अम्बा दत्त आर्या ,संजय कुमार संजू, आंनद धर्मवाल,नंदनी पंत,मीनु बुदलाकोटी, प्रेमा अधिकारी, दया सुयाल,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page