भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने सी ए ए को लेकर किया लोगों को जागरूक
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम सी ए ए के समर्थन में एक बार पुनः जन जागरण हेतु मंडल अध्यक्ष नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मल्लीताल बाजार क्षेत्र, इंदिरा मार्केट, बड़ा बाजार, गाड़ी पड़ाव, जय लाल साह बाजार, भोटिया मार्केट, तिब्बती मार्केट, नगर पालिका मार्केट आदि में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, साथ ही पत्रको का वितरण भी किया गया।

इस अभियान में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री श्याम सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में किया गया, जिस का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अभियान में प्रदेश महिला मोर्चा की रीना मेहरा, श्री दया किशन पोखरिया, श्री विवेक शाह, श्री अशोक तिवारी, भूपेंद्र बिष्ट, नीरज जोशी, नैनीताल नगर पालिका सभासद सागर आर्य, भगवत मेहरा, मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, बगड़ से श्री ललित सिंह बिष्ट, मंगोली से श्री गणेश मेहरा, श्री रोहित भाटिया, राजेंद्र बिष्ट (राजू) विश्वकेतु वैद्य, पूरन मेहरा, संजय कुमार, आशीष कटियार, विकी राठोर, शोभित मेहरा, महेंद्र बिष्ट, जतिन शर्मा, फैजान, आशु उपाध्याय, अतुल मेहरा, विक्की जुनेठा, राजेंद्र सिंह कैड़ा, श्री संतोष साह, गोपाल बिष्ट, रोहित भाटिया, अतुल पाल, सागर आर्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा की , आज के अभियान में मल्लीताल क्षेत्र के अंतर्गत व्यापारी वर्ग, प्रबुद्ध जनो और कार्यालयों में नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दी गयी और साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम समर्थन कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान