वीडी शर्मा बने एमपी भाजपा अध्यक्ष, राकेश सिंह के स्थान पर निर्वाचन

Share this! (ख़बर साझा करें)

भोपाल (nainilive.com) मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) बनाये गये हैं. इसका निर्णय आज शनिवार 15 फरवरी को लिया गया. श्री शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं. बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया. 

वीडी शर्मा ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी. माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है. ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

वीडी शर्मा के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा  को कैसे चुना गया. अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

यह भी कहा जा रहा है कि संघ से जुडे वीडी शर्मा को लेकर एक बार फिर भाजपा पर संघ का दबाव दिखा. जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से इस बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थीं. 

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page