हिंदू नेताओं की हत्या का मिला था ‘टारगेट’, गिरफ्त में आए ISIS आतंकियों के ‘डरा’ देने वाले हुए खुलासे

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com) – देश की राजधानी दिल्ली से 9 जनवरी को पकड़ें गए ISIS के तीन आतंकवादियों के खुलासों ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. ये आतंकी एक के बाद एक जो खुलासे कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि वे देश को कितनी बड़ी क्षति पहुँचाने की फ़िराक में थे. हालाँकि अब सुरक्षा एजेंसियों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

इन आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि भारत के बड़े हिंदू नेता उनका टार्गेट थे. ऐसे लीडर्स को जान से मारने के लिए ही उनके आकाओं ने उन्हें भारत भेजा था. आतंकियों ने पुलिस को बेखोफ होकर बताया है कि वे यहां शहादत के लिए आए थे.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

पकड़े गए जफर नाम नामक आतंकी ने बताया कि उनके आकाओं ने उनसे कहा था कि बड़े हिंदू नेताओं की जानकारी शहर के पोस्टरों से इकट्ठा करें. इन लिस्ट में RSS के नामी नेताओं को सबसे टॉप पर रखा गया था. साफ शब्दों में उनसे कहा गया था कि हिंदू नेता और वर्दी पहने किसी भी बड़े अधिकारी को देखते ही मार दिया जाए.    

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

आगे पता चला है कि ये तीनों आतंकी संपर्क करने के लिए एक ऐसी का इस्तेमाल करते थे कि कम्युनिकेशन समाप्त होते ही टेक्स्ट अपने-आप डिलिट हो जाते हैं. फ़िलहाल आतंकी उत्तर प्रदेश भी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में जुटे थे.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

9 जनवरी को तीनों आतंकी पकड़े गए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद ISIS के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस अधिकारी पीएस कुशवाहा के मुताबिक तीनों आरोपी तमिलनाडु से फरार थे.

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page