05 नये डायल 112 सिटी पेट्रोल वाहनों को नैनीताल पुलिस में किया शामिल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क ,नैनीताल ( nainilive. com ) – डायल 112 को सुदृढ़ करते हुए प्रो एक्टिव पुलिसिंग और पुलिस सुरक्षा चक्र को मजबूत करने हेतु 05 नये डायल 112 सिटी पेट्रोल वाहनों को नैनीताल पुलिस में शामिल किया गया है । डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे ने हरी झंडी दिखा इन वाहनों को पुलिस के बेड़े में शामिल किया ।

जनपद नैनीताल की क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा तथा पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को प्रो एक्टिव मोड में लाने के लिए पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड से प्राप्त 05 डायल 112 सिटी पेट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के प्रांगण से रवाना किया गया। उपरोक्त वाहनों को नैनीताल के हल्द्वानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी तथा लालकुआं थानों में हाईवे/सिटी पैट्रोलिंग हेतु लगाया जाएगा। जिससे वर्तमान में प्रचलित डायल 112 को अधिक प्रभावी और त्वरित गति से संचालित कर इफेक्टिव पुलिसिंग के उद्देश्य को सार्थक बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

कार्यक्रम के दौरान श्री पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, श्री शांतनु पाराशर , क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सुश्री विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, श्री राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page