मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव में 7 पदों के लिए 19 प्रत्याशियों द्वारा किया गया है नामांकन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- व्यापार मंडल मल्लीताल के चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। कुल 7 पदों के लिए 19 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मल्लीताल श्री राम सेवक सभा प्रांगण में नामांकन की प्रक्रिया की गई थी।

चुनाव अधिकारी अमित शाह ने बताया कि कुल 7 पदों के लिए 19 लोगो द्वारा नामांकन किया गया है। अध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह बिष्ट, धीरेंद्र सिंह नेगी,किशन सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत टंडन,दर्पण साह,राजेश बर्मा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश बिष्ट,कनक प्रताप,रईस खान,सचिव त्रिभुवन फर्त्याल,विवेक वर्मा,महिला उपाध्यक्ष आरती अग्रवाल,भारती गैड़ा,उपसचिव आशीष साह, रमन कुमार, परीक्षित साह, कोषाध्यक्ष संजय चौधरी,सिद्धार्थ क्षेत्री,उमा शंकर मिश्रा द्वारा नामंकन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

इस दौरान चुनाव समिति में अमित गुप्ता, गुरविंदर सिंह, ललित शाह, प्रेम कुमार शर्मा, चंद्रशेखर जोशी पप्पन, नामांकन को संपन्न कराने में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी एवं भीमताल परिसर के शिक्षकों को ₹2.15 करोड़ का आंतरिक शोध अनुदान स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page