मुंबई में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगो की मौत, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – मुंबई के ताड़देव स्थित एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार सुबह आग लग गई. खबर है कि यह लेवल 4 यानि भीषण आग है. घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. इसके अलावा 5 एंबुलेंस भी मौके पर हैं. दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

साथ ही बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. अन्य लोगों को वहां से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है. साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर मौके पर पहुंची हैं. वहां पर हादसे के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं. उनका कहना है कि सबको बचा लिया गया है. जबकि, संभावना है कि अभी भी कुछ लोग वहां पर फंसे हुए हैं. इस घटना के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page