श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital (nainilive.com)- आज श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु नैनीताल शहर की प्रमुख महिला दलों, महिला होलियारों एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक सभा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साह द्वारा की गई।
संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।


इसके पश्चात महिला दलों से आयोजन को भव्य बनाने सम्बन्ध में परिचर्चा हुई। इसके साथ ही महिला होली कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से इस वर्ष भी आयोजित करने हेतु वार्ता हुई। महासचिव ने बताया कि दिनांक 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का प्रतिभाग कार्यक्रम होगा। जिसमें नैनीताल एवं अन्य जिलों से भी महिला होली दलों का प्रतिभाग होगा। उद्घाटन दिवस 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे से होली जुलुश एवं महिला स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला तल्लीताल से नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगा होगा। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संस्था के पूर्व वर्षों में हुए है कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इस वर्ष भव्य फागोत्सव आयोजन में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात रखी।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

संचालन मोहित लाल साह ने किया। इस दौरान संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, हरीश सिंह राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, हेमा जोशी, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी आदि उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page