आप पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल/भीमताल ( nainilive.com )- आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया गुरुवार को जनपद भृमण के दौरान सातताल में पहुँचे थे इस दौरान कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने नव-नियुक्त विधानसभा प्रभारियों के साथ बूथ स्तरीय संगठन निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्य-योजना पर चर्चा की गयी। व कई लोगों को पार्टी की सदयस्ता दिलाई गयी व नैनीताल एवं भीमताल विधान सभाओं के प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर रणनीति तय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विधानसभा प्रभारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्त्ता को प्रदेश के अंतिम आम आदमी के पास जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को पहुँचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

उन्होंने कहा लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति बढ़ाना है, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से विजय हासिल दिलाए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, मंडल अध्यक्ष अमित जोशी, केंद्रीय समन्वयक जितेंद्र फुलारा, भीमताल विधानसभा प्रभारी संदीप भटनागर, नैनीताल विधानसभा सह-प्रभारी, डीएस नेगी नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नैनीताल विधानसभा मीडिया प्रभारी मो.खुर्शीद हुसैन, भवाली नगर अध्यक्ष व सभासद मुकेश कुमार,बेतालघाट अध्यक्ष गोधन सिंह, देवेंद्र आर्या, प्रकाश चंद्र पांडे, देवेंद्र लाल, उमेश तिवारी, गिरीश आर्य, प्रताप सिंह पडियार, आरसी पंत, जीसी कांडपाल, संजय कुमार, गौरव कुमार,नवीन, महेंद्र, किशन भट्ट,जीतेन्द्र भट्ट भीमताल, विजय साह, नईम निम्मो नेगी पंत आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page