जनहित भावनाओं के अनुरुप बने कार्ययोजना,समुचित विकास के लिए सभी को करेंगे होगें प्रयास: ब्लॉक प्रमुख डा.बिष्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com )- ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने बुधवार को विकासखण्ड परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होने विकासखण्ड स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित विकास के लिए हम सभी को मिल जुल कर प्रयास करने होंगे।

Ad


जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रुप से समाज कल्याण, विद्युत, पानी, बाल विकास, सिचाईं आदि के मुदृदे छाये रहे। उन्होने ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे मत से कराये जाने की सरकार की मंशा का स्वागत किया। कहा कि देशभर में इस व्यवस्था को प्रभावी होने चाहिए। बैठक में रजनी रावत, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कोटलिया, संजय कुमार, दुर्गादत्त पलड़िया, नवीन क्वीरा, विनोद आर्या, दिनेश आर्या, रघुनाथ बोहरा, अनीता देवी, नवीन पलड़िया, पूरन राम, दीवान सम्मल, धर्मेंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
image description
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page