लगभग 100 दिनों के बाद भक्तों ने किए माता नैना देवी के दर्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण के चलते बीते 22 मार्च से सभी धार्मिक स्थलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। जिसको लेकर बीते रोज नगर के मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर में सभी धर्म गुरुओं की बैठक एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें लिए गए निर्णय के बाद आज बुधवार सुबह 7 बजे से नगर के सभी धार्मिक प्रतिष्ठान भक्तो के दर्शन के लिए खोल दिए गए है।

नगर के प्रतिष्ठित नैना देवी मंदिर में लभगभ 100 दिनों बाद भक्तो ने माता नैना देवी के दर्शन किए इस दौरान सभी भक्तों को मंदिर गेट पर सैनिटाइज किया गया। व एक बार में 10 ही लोगो को मंदिर में प्रवेश दिया गया। सुबह से लोग बड़ी उत्सुकता से माता के दर्शन करने के लिए पहुँच रहे है। मंदिर के मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे द्वारा पूजा अर्चना की गई व भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

इस दौरान गुरुद्वारे में भी श्रद्धालुओं को माथा टेकते हुए देखा गया व गुरुद्वारे में गुरुवाणी आदि का पाठ किया गया।

बता दे कि मंदिर का मुख्य द्वार सुबह 7 से 11 व दोपहर 3 से 7 बजे तक खुलेगा।10 वर्ष से कम व 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगो को व गर्ववती महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा।मन्दिर गेट पर सैनिटाइज के बाद मास्क लगाकर ही भक्त मन्दिर में प्रवेश कर सकते है। एक बार में केवल 10 ही लोग मंदिर में आ सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page