अंबेडकर ही आधुनिक भारत के निर्माता बड़े समाज सुधारक-डी जी सी सुशील

Share this! (ख़बर साझा करें)

भवाली ( nainilive.com )- बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की 131 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में यहां कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। भाजपा के डोब बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को याद करते हुवे वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब को सीमाओं में नही बांधा जा सकता। वास्तव में बाबा साहब बड़े समाज सुधारक रहे।

Ad

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुवे जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने ही आधुनिक भारत की नींव रखी। वह बड़े समाज सुधारक के साथ ही बड़ी सोच वाले व्यक्ति रहे जिनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नही जा सकता। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पाठक, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, भावना मेहरा, मीना बिष्ट, प्रगति जैन, नंदकिशोर पांडेय, सुनील कुमार, आशु चंदोला, कंचन साह, सचिन गुप्ता, भवान सिंह, रति सिंघल, सीमा सिंह, देव सिंह, हितेश साह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page