सेना जीडी भर्ती के लिए युवाओं में दिखा जोश

कुमाऊं में सेना की लिखित परीक्षा स्थगित हुई

कुमाऊं में सेना की लिखित परीक्षा स्थगित हुई

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , रानीखेत ( nainilive.com )- कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में सेना भर्ती रैली शुरू हुई। सैनिक जीडी के पदों के लिए पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर जिलों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती के लिए नगर में काफी संख्या में नौजवान पहुंचे हैं।

तीन दिवसीय भर्ती के पहले दिन मंगलवार को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के लिए पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर के युवाओं की भर्ती हुई। इसके साथ ही रिलेशन अभ्यर्थियों के लिए ही सैनिक ट्रेडमैन की भर्ती भी आयोजित की गई। सुबह केआरसी के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में भर्ती रैली आरंभ हुई। भर्ती के लिए सैन्य परिवारों से जुड़े सैकड़ों युवा रानीखेत पहुंचे थे।

कोविड जांच रिपोर्ट अथवा फिट फॉर रन की रिपोर्ट चेक करने के बाद प्री-हाइट टेस्ट में फिट पाए गए अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए चयनित किया गया। जिसके बाद सोमनाथ मैदान में दौड़ हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता संबंधी परीक्षाएं कराईं गईं। वहीं नगर में युवाओं की अधिक संख्या होने के कारण होटलों, धर्मशाला पैक रहे। सुरक्षा के मद्देनजर नगर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page