उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा भगत सिंह कोश्यारी को सामाजिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

पद्म भूषण सम्मान: उत्तराखंड के भगत सिंह कोश्यारी को सामाजिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

नई दिल्ली ( nainilive.com)- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा घोषित 2026 के पद्म पुरस्कारों में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उर्फ भगत दा को पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सामाजिक क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को मान्यता देते हुए देशभर से चुनी गई 13 विभूतियों में भगत दा एकमात्र नाम हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है।

भगत सिंह कोश्यारी लंबे समय से उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राज्य की स्थापना से लेकर विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने संकटकाल में नेतृत्व प्रदान किया। इस सम्मान पर उत्तराखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखण्डवासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित सम्मान है।

उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखण्ड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी जी का जीवन संघर्ष, मूल्यों की राजनीति और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता के सुदृढ़ीकरण और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए उनके प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी जी ने अपने कार्यों और विचारों से न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश को दिशा देने का कार्य किया है। उनका अनुभव, दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “भगत दा का यह सम्मान पूरे उत्तराखंड की जीत है। उनके सामाजिक कार्य अनुकरणीय हैं।”

पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। भगत दा को यह पुरस्कार सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है। यह सम्मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page