बिग ब्रेकिंग : तेज हो रही बारिश के कारण नैनीताल जिले में स्कूलों में डीएम नैनीताल ने किया अवकाश

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी (nainilive.com)- रात्रि से लगातार जारी बारिश के दृष्टिगत जनपद में शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय व आगनवाड़ी केंद्र में रहेगा 08 अक्टूबर (शनिवार)का अवकाश-जिला मजिस्ट्रेट।


जनपद में देर रात्रि से हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 08 अक्टूबर (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page