बीजेपी नेता सीमा पात्रा को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरानी से क्रूरता का है आरोप

Share this! (ख़बर साझा करें)

रांची (nainilive.com) – रांची पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ़्तार कर लिया है। बता दें कि सीमा पात्रा के खिलाफ मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया है कि सीमा पात्रा को कस्टडी में लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

घरेलू सहायिका को बेइंतहा प्रताड़ित करने के इस मामले का खुलासा इसी हफ्ते हुआ था। मामले के प्रकाश में आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया था। सीमा पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। वो पूर्व ब्यूरोक्रेट की पत्नी भी हैं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

मंगलवार को पुलिस ने बताया था कि केस दर्ज होने के बाद हम जल्द ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकते हैं। इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह बात भी सामने आई थी कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने ही पीड़िता की मदद की थी। पुलिस तक जानकारी पहुंचने के बाद पीड़िता को भयानक यातना से बचाया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल इस मामले में अभी पुलिसिया तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

बता दें कि एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि सीमा पात्रा द्वारा उसे क्रूर यातनाएं दी गईं। भारी दर्द के बीच बोलते हुए, महिला ने वीडियो कहा था कि उसे गर्म तवे और डंडों से पीटा गया था और उसके दांत टूट गए थे। उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए भी कहा गया। पीड़िता ने कहा था कि उसे ‘सजा’ के रूप में प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी गलतियां क्या थीं?

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page