BJP को लगा झटका…वरिष्ठ नेता महेंद्र सिहं नेगी हुए Congress में शामिल

Share this! (ख़बर साझा करें)

Uttarakhand न्यूज डेस्क (nainilive.com)- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखड़ सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल महेंद्र सिहं नेगी ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वही इस दौरान कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने नव नेता का फूला मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दे कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भाजपा की नीतियों से अब जनता ऊब गई है लिहाजा जनता हो या नेता सभी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं और 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ मैदान फतह करेगी और अपनी सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति करता है। जिसका असर लोगों पर पड़ता हुआ साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आज प्रदेश में महंगाई है बेरोजगारी है लोगों के पास नौकरी नहीं है परंतु सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होने जा रहा है Footprints मेगा इवेंट
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page