हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के यशस्वी डॉ. लवनीश कुमार का भाकियू (सर्व) ने जताया आभार, किया अभिनंदन

Share this! (ख़बर साझा करें)

राज कमल गोयल, देहरादून 20 फरवरी ( nainilive.com )- भाकियू(सर्व) राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के ENT सर्जन डॉक्टर लवनीश कुमार के तीन माह लंबे उपचार के बाद अब स्वस्थ हैं । अंतिम परीक्षण बाद उन्होने संतोषजनक परिणाम से संतुष्ट होकर धन्यवाद ज्ञापन को डॉक्टर लवनीश कुमार के कार्यालय पहुंच सपरिवार अपनी और संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया ।

उन्होने कहा कि अनुभवसिद्ध उपचार कौशल के अतिरिक्त उनका मृदु व्यवहार ही रोगी का आधा कष्ट हर लेता है । उन्होने वार्ड में भर्ती के समय उनके अन्य रोगियों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन्ही कारणों से उनका यश फैल रहा है जिससे और रोगियों की भी उन तक पहुंच होगी क्योंकि लाभान्वित रोगियों की अनुभूति से ही पीड़ित रोगी प्रभावित होकर इस हॉस्पिटल में आ रहे हैं । उन्होने डॉक्टर लवनीश कुमार और ऐसे गुणी चिकित्सक को सेवा का अवसर देने वाले हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हिमालयी योगी स्वामी राम ने इस संस्थान को स्थापित करते जिस लोककल्याण की नींव रखी थी, वह अब सबको पूरा होता हुए दिख रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियां को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा का कान के जटिल आपरेशन के बाद हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट से घर वापसी हो गई । उनका आपरेशन प्रसिद्ध नाक कान गला विशेषज्ञ ( Otorhinolaryngologist) डॉक्टर लवनीश कुमार ने अपनी सहयोगी डॉक्टर अदिति तथा आकांक्षा के साथ किया । घर जाते श्री कमलेश कुमार शर्मा ने डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम के कौशल और सदाशयी व्यवहार की भूरि-भरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सकों से उनके साथ साथ उनके संस्थान की कीर्ति भी फैलती है जिससे अधिकाधिक पीडित रोगी उनकी सेवायें प्राप्त करने को प्रेरित होते हैं. कुल मिलाकर यह अनुकरणीय मानव सेवा है ।

यह भी पढ़ें 👉  नव संवत्सर २०८३ पर १०८ कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन !

शर्मा आपरेशन के बाद 24 घंटे आईसीयू और उसके बाद सप्ताह भर जनरल वार्ड में रहे. उनकी बगल में काशीपुर के पकज अरोड़ा भर्ती रहे । दोनों ने वार्ड के वार्डन पवन जैन के मृदु व्यवहार और व्यवहारिकता की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन रोगी के मनोविज्ञान को ध्यान में रख व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखते हैं . इससे रोगियों की रिकवरी में सहायता मिलती है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: धामी सरकार का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और उसके डॉक्टर लवनीश कुमार तथा उनकी टीम की भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ,वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवींद्रनाथ कौशिक, राष्ट्रीय सचिव लोकेश शर्मा, उत्तराखंड प्रवक्ता राज कमल गोयल, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल भारद्वाज , सुश्री मालती शर्मा, खानपुर से श्री मनोज शर्मा, देहरादून श्री कमलेश कुमार शर्मा की परिचर्या में रहे सुपुत्र श्री मधुकांत भारद्वाज, शामली से सुपुत्री पुनीता (मोनिका) शर्मा तथा धर्म पत्नी श्रीमती मधुबाला शर्मा ने भी सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page