सिविल सेवा क्रैक करने के टिप्स देगी डीजीपी की किताब

सिविल सेवा क्रैक करने के टिप्स देगी डीजीपी की किताब

सिविल सेवा क्रैक करने के टिप्स देगी डीजीपी की किताब

Share this! (ख़बर साझा करें)

किताब का दूसरा संस्करण आया सामने, छात्रों और अभिभावकों ने लिया हाथोंहाथ

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड के डीजीपी और आइपीएस अधिकारी अशोक कुमार की प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर लिखी गई किताब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा क्रैक करने के टिप्स देगी। इस किताब का रिवाइज्ड और अपडेटेड दूसरा संस्करण सामने आ गया है। दूसरे संस्करण को भी छात्रों और अभिभावकों ने हाथोंहाथ लिया है। नए संस्करण के आने के एक दिन के भीतर ही 10 हजार से अधिक लोग किताब के बारे में जान चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

आइपीएस अशोक कुमार ने प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर किताब द ओपन सीक्रेट फॉर क्रैकिंग द सिविल सर्विसेज एक्जामिनेशन लिखी है। उनकी इंग्लिश में लिखी इस किताब का दूसरा और रिवाइज्ड व अपडेटेड संस्करण सामने आया है। किताब के लेखक ने शुक्रवार को दूसरे संस्करण के लांच होने की जानकारी दी है। किताब के लेखक और डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मांग को देखते हुए दूसरा संस्करण प्रकाशित करना पड़ा। पहले संस्करण की भी काफी मांग थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दूसरे संस्करण को रिवाइज्ड और अपडेट किया गया है। इस संस्करण में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, कोचिंग, सिलेबस के साथ ही पूछे जाने वाले संबंधित सवालों के जवाब शामिल हैं। इसमें प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड

लेखक अशोक कुमार का कहना है कि यदि छात्रों को तैयारी का एकदम सही निर्देशन मिल जाए तो उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। छात्रों को परीक्षा की तैयारी का सही निर्देशन देने के उद्देश्य से यह किताब लिखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्करण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी लाभदायक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page