विद्या भारती द्वारा आयोजित 35वी खेलकुद प्रतियोगिता में सरस्वती विहार के बॉक्सिंग के छात्रों ने दिखाया दम
नैनीताल ( nainilive.com )- विद्या भारती द्वारा आयोजित 35वी खेलकुद प्रतियोगिता में बॉक्सिंग के छात्रों द्वारा किये गए उल्लेखनीय प्रदर्शन पर विद्यालय में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बन गया । विजेता छात्रों को विद्यालय में पुनः आगमन पर छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश जी ने की ।
बता दे 9-11 सितम्बर 2023 के मध्य कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बरेली मे आयोजित इस चार दिवसीय क्षेत्र स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सभी वर्गाें से विद्यालय के कुल 14 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमें अण्डर 14 बालक वर्ग में सूरज मटियाली 30 किलोग्राम भार वर्ग में और विराट पाठक 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि अण्डर 14 में अनमोल रावत 26 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य 50 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर प्राप्त किया तथा अण्डर 14 भार वर्ग में ही रोहित रावत 35 किलोग्राम भार वर्ग में काव्यांश 33 किलोग्राम और उज्जवल 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश जी ने कहा -खेल खेल मे ही बच्चे पढाई कर लेते है जो बच्चा खेल मे अच्छा होता है वो पढ़ाई में भी अच्छा होता है साथ ही आपने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण अग्रवाल ( श्याम जी ) ने बाक्सिंग के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बाक्सिंग कोच श्री पंकज कोरंगा जी की प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल