ब्रेकिंग : नैनीताल में मौसम ने बदला अंदाज़, हिमकणों के साथ शुरू हुआ बर्फबारी का आगाज़

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive. com ) – नैनीताल सहित ऊँचाई वाले क्षेत्रों में देर रात्रि से मौसम ने अपना अंदाज़ बदल दिया । कड़ाके की पड़ती ठंड के साथ ही बीते मंगलवार रात्रि से मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी सही साबित हुई । नैनीताल में हिमकणों के गिरने के साथ ही बर्फबारी के अनुमान लगाया जा रहा है । नववर्ष के स्वागत को तैयार सरोवरनगरी में नववर्ष मनाने आने वाले पर्यटकों के लिए यह मौसम का बदला अंदाज़ खुश करने वाला रहेगा ।

बीते रात्रि से ही नैनीताल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही हल्की बूंदा बांदी के साथ बारिश के बाद हिमकणों का गिरना शुरू हो गया है , जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में रोड में सफेद चादर बिछ गई हैं । वहीं मुक्तेश्वर क्षेत्र में सीजन के पहले हिमपात की सूचना आ रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page