ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी हो गयी है. भाजपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद आज उनके नाम की विधिवत घोषणा हो गयी है. तीरथ सिंह रावत आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा ने राज्यपाल से शाम 4 बजे शपथ ग्रहण के लिए समय माँगा है। वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी विधायक दल के बैठक में रखा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पार्टी ने नए नेता का चुनाव किया है जो अब उत्तराखंड की कमान संभालेगा।

यह भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड राजनीति में संभावनाओं – असंभावनाओं के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपई को अपना आदर्श बताते हुए कहा की उन्ही की प्रेरणा से वह संघ कार्य से भाजपा में आये और इस मिशन में आगे बढे। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए उन्होंने कहा की संघ में साथ साथ कार्य करते हुए पार्टी और सरकार में भी एक लम्बे समय तक कार्य किया है और आगे भी उनका मार्गदर्शन उन्हें सतत मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की राजनीति का दुर्भाग्य – अपनी स्थिरता की जोह रही बाट

जाने तीरथ सिंह रावत के बारे में :

पौड़ी गढ़वाल जिले के सीरों ग्राम , असवालस्यूं पट्टी में 9 अप्रैल 1964 को श्री कलम सिंह रावत के घर जन्मे तीरथ सिंह रावत ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उत्तराखंड के संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय मंत्री के रूप में संगठन में कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें : एनयूजे-आई हेतु भवाली में अमर उजाला के पत्रकार कमलेश जोशी को कुमायूँ मण्डल सचिव का दायित्व

वर्ष 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर उन्हें विधान परिषद् की विनिश्चय संकलन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राज्य गठन के बाद उन्हें उत्तराखंड का प्रथम शिक्षा मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2007 में भाजपा के प्रदेश महामंत्री , एवं वर्ष 2013 में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

यह भी पढ़ें : नैनीताल की दीपा पाण्डे को राष्ट्रीय स्तर पर मिला नारी शक्ति सम्मान

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page