CAA विरोधी मार्च में फायरिंग पर प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली (nainilive.com) – सीएए विरोधी मार्च में फायरिंग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंन कहा कि बीजेपी के मंत्री गोली मारने के लिए उकसाएंगे तब ये सब होना मुमकिन है। सीएए विरोधी मार्च में फायरिंग पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने के बाद अब यह सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ जामिया में जो हुआ है वह नफरत के माहौल का प्रकटीकरण है। दिनदहाड़े और सैकड़ों लोगों के सामने गोलीबारी यह दिखाती है कि माहौल विषैला हो गया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘जिस घृणा ने महात्मा गांधी की जान ली, आज वह घृणा भारत की सत्ता पर काबिज है। राष्ट्रीय राजधानी में जो घटनाक्रम हुआ है, वह इस बात को प्रमाणामित करता है। सुनियोजित तरीके से वही माहौल बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ लड़ते-लड़ते महात्मा गांधी ने जान दे दी।उन्होंने सवाल किया,  क्या यह पूरे देश के ध्रुवीकरण का प्रयास है ? क्योंकि सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि अर्थव्यवस्था का क्या होगा? या फिर यह दिल्ली चुनाव के लिए है?

फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल के पास में भारी संख्या में लोग जुट गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरीकेड लगाए गए हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों से कह रही है कि वो लगातार शांति बनाए रखें। पुलिस के अलावा जामिया के जामा मस्जिद के इमाम सुलेमान ने भी  शांति बनाए रखने की अपील की। 

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page