कैबिनेट मंत्री आर्य ने नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को दिया आश्वासन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- नर्सिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या से मुलाकात की और उनके सामने मानदेय की मांग रखी। मंत्री आर्य ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करने के बाद उनको जल्द मानदेय देने की बात कही है। इस पर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी से बात करने की बात कही।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं कोविड के दौरान दी गई सेवाओं के एवज में मानदेय की मांग कर रहे थे। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड ड्यूटी में लगाया था और 15 हजार रुपए महीने का मानदेय तय किया गया था लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं आया।

रविवार को मंत्री आर्य से मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनकी वार्ता सकरात्मक रही है। बताया कि सोमवार को प्राचार्य से बात की जाएगी और उसके बाद आंदोलन को समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page