मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ•सुखबीर सिंह संधु 11 से 14 मई तक नैनीताल जिले के भ्रमण पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com )- मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ•सुखबीर सिंह संधु 11 मई को जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं। दोपहर 4:5 मिनट पर देहरादून से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कैलाखान पहुचेंगे तत्पश्चात 5:30 मिनट में राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मई को राज्य अतिथि गृह से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर पंतनगर रेडीसन होटल में 11 बजे पहुँचगे। तत्पश्चात दोपहर 1:30 मिनट पर पन्तनगर से प्रस्थान कर 3:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब पहुंचने के उपरांत 4:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब सभागार मे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। तथा रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब मे करेंगे।


13 मई को मुख्य सचिव नैनीताल मे बलियानाला व ठंडी सकड़ भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण तथा अन्य गतिशील कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 14 मई को राज्य अतिथि गृह नैनीताल से 4:45 मिनट पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपरोक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकॉल) राहुल शाह नैनीताल द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page