दुखद : पांच वर्षीय मासूम की टैंक में गिरने से हुई मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- शुक्रवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गहलना में एक पांच वर्षीय मासूम की सिंचाई टैंक में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गहलना निवासी पंकज मेहरा घर के पास ही खेत में काम कर रहे थे, और उनकी पांच वर्षीय बेटी गायत्री भी घर के समीप ही खेत में खेल रही थी। दोपहर 3 बजे जब माता पिता को गायत्री नही दिखाई दी तो,उसकी खोजबीन की गई,इस दौरान उनकी बेटी पास में ही बने सिंचाई टैंक में गिरी हुई मिली,जब उसको बाहर निकाला गया तो तब तो उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

ग्राम प्रधान ने बताया कि गायत्री चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई थी,लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुँचा था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page