हल्द्वानी रोडवेज में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कराई रैंडम सैंपलिंग
हल्द्वानी ( nainilive.com )- प्रदेश भर में कोरोना का खतरा दिन दुनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि लोग फिर भी संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार की सुबह भी हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पहले की तरह भीड़ दिखी। सोशल डिस्टैंसिंग व मास्क के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं तो खुद सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर मोर्चा संभाला। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह हल्द्वानी बस अड्डे पर पहुंची। उन्होंने यहां आकर लोगों की रैंडम सैंपलिंग कराई। साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की। बता दें कि बसों से इधर उधर जाने वालों की भीड़ रोडवेज पर अमुमन लगी रहती है। लेकिन काफी संख्या में लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग के भी नजर आते हैं। जो खतरे को और भी दावत दे सकता है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने इस दौरान सभी से कहा कि आप नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा पहली भी रैंडम सैंपलिंग को लेकर कई बार बात कही गई है। इसी कड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि भीड़ अधिक होने पर रैंडम जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ बिना मास्क घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। इसके अलावा लोगों को मास्क भी वितरित किए। उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह कोरोना के लेकर काफी सख्ती अपनाए हुए हैं। वह लगातार पूरे शहर का मुआयना कर रही है। हर मोर्चा पर डटने के साथ ही ऋचा सिंह खुद ही लोगों से जुड़कर उन्हें जागरुक कर रही हैं। प्रशासन इस बार किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसकी बानगी रोज सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पेश की जा रही है।

उत्तराखंड में वैसे भी कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीती शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 800 से भी अधिक मामले सामने आए। जिसमें नैनीताल जिले में 233 मामले मिले। हल्द्वानी पाल कॉलेज में एक साथ 93 केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन के हाथ पांव भी फूल गए हैं। प्रशासन की मानना है कि सतर्क रहने से ही इस महामारी का मुकाबला किया जा सकता है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल