बधाई : प्रो ललित तिवारी चुने गए लिनियन सोसायटी लंदन के फेलो एफ.एल.एस.
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर ललित तिवारी लिनियन सोसायटी लंदन के फेलो एफ.एल.एस. चुने गए है । 19 अक्टूबर को हुई इस प्रक्रिया के संपन्न होने पर वो फेलो बनाए गए तथा प्रमाण पत्र जारी किया गया है । कार्ल वन लिनेअस के नाम पर बनी सोसायटी 1788 में बनी जो वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक शोध को बढ़ावा देती है । सोसायटी का उद्देश्य प्रकृति को समझना ,मूल्य देना तथा संरक्षण है। सोसायटी प्रकृति विज्ञान को बढ़ावा देती है जो संयुक्त राष्ट्र के साथ संरक्षण सहित अंतराष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास पर कार्यरत है।

प्रो ललित तिवारी इससे पहले इंडियन बोटानिकल सोसायटी के फेलो है तथा उत्तराखंड रत्न सहित राष्ट्रीय सेवा योजना में दो बार गवर्नर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर चुके है । डॉक्टर वाई पी एस पांगते पुरस्कार ,टीचर ऑफ द ईयर 2021एवं बेस्ट डायरेक्टर 2022 का पुरुस्कार मुख्यमंत्री के हाथो पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है । डॉक्टर तिवारी को डॉक्टर रायजादा मेडल 2020 भी मिल चुका है। प्रो ललित तिवारी पूर्व में शोध निदेशक , ओ एस डी, कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस,कोऑर्डिनेटर आई पी आर सेल ,अध्यक्ष कूटा सहित डिप्टी कंट्रोलर भी रह चुके है ।

उनके 177 शोध पत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके है । 20 बुक चैप्टर सहित 41शोधार्थी उनके निर्देशन एवं सह निर्देशन में पी एच डी कर चुके है । 100 पॉपलर आर्टिकल सहित 12फ्लोरा पुस्तके तथा 4 संपादित पुस्तके तथा उत्तराखंड संस्कृति पर 10 पुस्तके संपादित कर चुके है । दर्जनों व्याख्यान भी डॉक्टर तिवारी दे चुके है । कई रक्त दान शिविर तथा पौधारोपण कर्यक्रेम करा चुके है ।एक दर्जन से ज्यादा शोध पर्योजनाओ को संपादित भी कर चुके है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान