पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर आज सरोवर नगरी नैनीताल में पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तल्लीताल स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंदिरा गांधी को याद किया गया। मिष्ठान वितरण किया गया।


इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी देश के मान-सम्मान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहीं। इंदिरा ने पीएम रहते हुए विदेशों में डंका बजाने का कार्य किया। इंदिरा गांधी धैर्य, साहस, उत्साह, शौर्य की प्रतीक थीं।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी


सरिता आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी एक साहसी एवं निडर महिला थी। जिन्होंने सदैव देशहित व समाजहित में निर्णय लिए थे। जिसके चलते वह समूचे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात हुई। स्व. इंदिरा गांधी भारत की सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में दूसरे स्थान पर थी। और प्रधानमंत्री कार्यालय संभालने वाली वो अब तक की अकेली महिला रही है। वहीं प्रधानमंत्री होने के साथ ही इंदिरा जी बेहतर राजनीतिज्ञ और बेमिसाल केन्द्रीकरण के लिए जानी जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य


उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर चलकर ही स्व इंंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान डॉ रमेश पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,वीरू मेहरा,पप्पू कर्नाटक,रवेल सिंह,पीके शर्मा,मोहन कांडपाल, सुभाष चंद,ललित कुमार,विवेक कुमार,सुभाष चंद,गायत्री बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page